टीडीबी कॉलेज में टीएमसीपी का प्रदर्शन, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स बंद करने का विरोध



रानीगंज-रानीगंज के टी डी बी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट के पांच कोर्स बंद करने के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है.तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के नेता रेहान साकिब के नेतृत्व में सोमवार को एक बार फिर विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने कॉलेज के टीचर इंचार्ज मिलन मुखर्जी से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा.


क्या है छात्रों की मांग?

छात्र नेता रेहान साकिब ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने हाल ही में पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर पांच कोर्स बंद कर दिए हैं. इसके खिलाफ छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. 18 तारीख को भी उन्होंने टीचर इंचार्ज मिलन मुखर्जी को एक ज्ञापन सौंपा था. आज वे यह जानने आए थे कि उस ज्ञापन पर क्या कार्रवाई हुई है. रेहान के अनुसार, यहां अधिकतर छात्र गरीब तबके से आते हैं और अगर ये कोर्स बंद हो जाते हैं तो उन्हें पढ़ाई जारी रखने में काफी मुश्किल होगी.


रेहान ने मिलन मुखर्जी से अनुरोध किया कि 28 अगस्त को तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस है, इसलिए जनरल बॉडी मीटिंग 27 की जगह 26 अगस्त को ही कर ली जाए और जल्द से जल्द इन कोर्सों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाए. उन्होंने साफ कहा कि जब तक सभी पांच कोर्स दोबारा शुरू नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.


 वहीं इस मामले पर कॉलेज के टीचर इंचार्ज मिलन मुखर्जी ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट के कोर्स बंद करने का फैसला कॉलेज की जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया था. इसलिए अगर इस फैसले को बदलना है तो वह भी मीटिंग में ही हो सकता है. उन्होंने बताया कि अगली जनरल बॉडी मीटिंग 27 अगस्त को है, जिसमें इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.


प्रोफेसरों के जल्दी घर जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह बात सही नहीं है. यदि किसी प्रोफेसर की सभी कक्षाएं पूरी हो जाती हैं, तो उसके बाद वह घर जा सकता है, इसमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि ज़्यादातर प्रोफेसर शाम 5-5:30 बजे तक कॉलेज में रहते हैं. उल्टा उन्होंने आर्ट्स और कॉमर्स के विद्यार्थियों के बारे में बताया कि दोपहर के बाद वे क्लास में ही नहीं रहते.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता