हावड़ा में डेंगू की जानकारी जुटाने पहुंची महिला स्वास्थ्यकर्मी पर एसिड हमला, आरोपी गिरफ्तार – स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत


हावड़ा (पीबी टीवी): डेंगू रोकथाम को लेकर घर-घर जाकर जानकारी संग्रह कर रही एक महिला स्वास्थ्यकर्मी पर एसिड हमला हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप और भय का माहौल है। घटना हावड़ा जिले के दक्षिण सांकराइल के बड़ाबागान मान्नापाड़ा इलाके की है।


पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे, दक्षिण सांकराइल ग्राम पंचायत के वेक्टर कंट्रोल टीम की तीन महिला स्वास्थ्यकर्मी डेंगू संबंधित जानकारी एकत्र करने के लिए बिप्लब मन्ना के घर पहुँची थीं। कुछ दिन पहले उसके घर से डेंगू के लार्वा पाए गए थे।


जब स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की बात कही, तो बिप्लब मन्ना भड़क गया और अचानक एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के सिर और पीठ पर एसिड फेंक दिया।

घायल स्वास्थ्यकर्मी तड़पती हुई सड़क पर गिर पड़ी। तुरंत उन्हें हाजी एस.टी. मल्लिक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है।


पुलिस ने आरोपी बिप्लब मन्ना को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


इस घटना पर दक्षिण सांकराइल की विधायक प्रिया पाल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता