रानीगंज: संदीप भालोटीया बने बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर के अध्यक्ष



रानीगंज- रानीगंज के व्यवसायी और सामाजिक व्यक्ति संदीप भालोटीया को बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर के प्रबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.यह स्कूल शिल्पांचल और कोयलांचल में लड़कियों का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है. उनके साथ, स्वीटी लोहिया और मीनू अग्रवाल ने भी कमेटी सदस्य के रूप में पदभार संभाला है.



उद्योग और शिक्षा में विशेषज्ञता

श्री भालोटीया, जो लगातार तीन बार रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रह चुके हैं, वर्तमान में, वह इंडियन काउंसिल ऑफ स्मॉल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल रिफ्रैक्टरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं.वह रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी है.


जबकि स्वीटी लोहिया पश्चिम बंगाल प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रानीगंज शाखा की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में देवी शक्ति की अध्यक्ष भी हैं. 


वही मीनू अग्रवाल, पश्चिम बंगाल प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रानीगंज शाखा और रोटरी क्लब के इनर व्हील क्लब की सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं.


शिक्षा का स्तर बढ़ाने का लक्ष्य

पदभार संभालने के बाद, श्री भालोटीया और अन्य सदस्यों ने एक टीम के रूप में काम करने का संकल्प लिया है.उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्कूल में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और लड़कियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात