एगरा ग्राम में पानी की किल्लत से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन



रानीगंज-पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत के निवासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. शारदापल्ली और अनुरागडांगा इलाके के सैकड़ों लोगों ने बल्लभपुर से रानीगंज जाने वाली सड़क पर पेड़ की टहनियां रखकर जाम लगा दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.


पानी की किल्लत से लोग परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके इलाके में पिछले 8 से 10 दिनों से सड़क के किनारे लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है. इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार पंचायत से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. थक हारकर, मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा.


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है, जबकि दूसरे इलाकों में घरों तक पानी की सप्लाई हो रही है. उनकी मुख्य मांग है कि सड़क के किनारे लगे नलों में पानी की सप्लाई बहाल की जाए, ताकि उन्हें पानी के लिए दूर न जाना पड़े.


प्रशासन ने दिया आश्वासन

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की बल्लभपुर फाड़ी के पुलिसकर्मी और पंचायत के उपप्रधान संदीप गोराई मौके पर पहुंचे. पंचायत उपप्रधान ने लोगों को बताया कि पाइपलाइन खराब होने की वजह से पानी की सप्लाई बाधित हुई है. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है और इस दौरान पाइप में मिट्टी और गंदगी घुसने के कारण भी समस्या आई है.


संदीप गोराई ने यह भी बताया कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी. उन्होंने लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया. उपप्रधान के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया.


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता और नलों में पानी नहीं आने लगता.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल