बंगाल में एक और भाजपा सांसद के घर सी ए ए जागरूकता शिविर, जगरनाथ सरकार ने की पहल



रानाघाट (पीबी टीवी ): बालुरघाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर के बाद, अब रानाघाट लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद जगरनाथ सरकार के निवास स्थान पर CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।रविवार सुबह जगरनाथ सरकार के आवास के नीचे स्थित उनके कार्यालय में इस कैंप का उद्घाटन किया गया। शिविर शुरू होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक वहां पहुंचने लगे।सांसद जगरनाथ सरकार खुद कैंप में मौजूद रहकर लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं और उन्हें यह भी समझा रहे हैं कि CAA से कैसे आवेदन करना है और इसके लाभ क्या हैं।उन्होंने मीडिया से कहा:“CAA से नागरिकता छिनी नहीं जाती, बल्कि दी जाती है। यह कैंप लोगों के मन की भ्रांतियां और डर दूर करने के लिए आयोजित किया गया है। जिले के अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।”भाजपा का कहना है कि इन कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को CAA के वास्तविक उद्देश्य के बारे में समझाना है, ताकि अफवाहों और राजनीतिक भ्रामक प्रचार से लोगों को बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल