जामुड़िया में 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' शिविर का आयोजन, मंत्री शशि पांजा ने सुनीं लोगों की समस्याएँ


जामुड़िया- पश्चिम बंगाल सरकार की बाल, महिला एवं समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने शनिवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित "आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान " और "दुआरे सरकार" शिविर का दौरा किया.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू किए गए इस नए कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का उनके ही इलाके में समाधान करना है.


सड़क, नाले और प्रदूषण पर लोगों ने जताई चिंता

बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर में दो बूथों (संख्या 211 और 212) के लोगों ने अपनी समस्याएँ सीधे मंत्री के सामने रखीं. ज्यादातर लोगों ने इलाके में सड़कों की खराब हालत, जल निकासी की व्यवस्था और नए नालों के निर्माण की मांग की. लोगों ने यह भी बताया कि पीएचई (पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग) द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें काफी खराब हो गई हैं, जिनकी मरम्मत की सख्त जरूरत है. इसके अलावा, जहां नाले पहले से मौजूद हैं, वहां कलवर्ट बनाने की मांग भी की गई.



मंत्री शशि पांजा उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्हें इलाके से होकर बहने वाली सिंगरान नदी के प्रदूषण और कुछ उद्योगपतियों द्वारा कारखानों द्वारा नदी पर अतिक्रमण करने की जानकारी मिली.उन पर नदी को कारखाने के अंदर ले जाने के आरोप भी लगे. इस पर मंत्री ने कहा कि वह जिला शासक से रिपोर्ट तलब करेंगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने पर्यावरण विभाग से भी इस मामले में पूछताछ करने की बात कही.


आदिवासी समुदाय की समस्याएँ भी सुनी गईं

लोगों ने सामुदायिक समस्याओं जैसे कि आदिवासी समुदाय के लिए श्मशान की समस्या, सामुदायिक हॉल, और स्ट्रीट लाइट व हाई मस्ट लाइट की मांग भी उठाई. इन सभी मुद्दों को शिविर में दर्ज किया गया.


मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी शिकायतों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दर्ज कर लिया गया है और उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत प्रत्येक बूथ के लिए 10 लाख रुपये का विकास कोष बनाया गया है, जिससे लोगों की दैनिक समस्याओं और बुनियादी ढाँचे की जरूरतों को तुरंत पूरा किया जा सकेगा.


इस कार्यक्रम में मंत्री शशि पांजा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनमें जिलाधिकारी एस. पोन्नबलम,आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक,एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य,जामुड़िया के बीडीओ अरुणालोक घोष,जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह,पंचायत समिति अध्यक्ष इंदिरा बाध्यकर ,सह सभापति सिद्धार्थ राना सह अन्य.


मंत्री ने कहा कि इन समस्याओं पर 2 नवंबर तक विचार-विमर्श किया जाएगा और 60 दिनों के भीतर इन कार्यों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली