समलैंगिक संबंध की तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेलिंग, फिर हत्या — सालकिया के फ्लैट मालिक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


हावड़ा (पीबी टीवी): हावड़ा के सालकिया इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग असीम डे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रसेंजित चौधरी (31) को उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज हावड़ा कोर्ट में पेश कर 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।


पिछले गुरुवार रात करीब 10 बजे, सालकिया के अरविंद रोड स्थित एक फ्लैट में असीम डे मृत पाए गए। परिवार के लोगों ने जब अगली सुबह उन्हें नहीं देखा, तब गोलाबाड़ी थाना में खबर दी। पुलिस ने पड़ोसी फ्लैट से सीसीटीवी फुटेज जब्त किया, जिसमें देखा गया कि एक व्यक्ति रात 8:15 बजे फ्लैट में प्रवेश करता है, और 10:20 बजे फ्लैट से बाहर निकलता है, जाते समय वह असीम के दो सोने की अंगूठियाँ और मोबाइल फोन लेकर जाता है।



पुलिस की जांच में पता चला कि चार महीने पहले फेसबुक के जरिए असीम और प्रसेंजित की पहचान हुई थी। प्रसेंजित एक कपड़ा विक्रेता है, जो मंगलहाट और गोबरडांगा हाट में दुकान लगाता था। एक महीने पहले दोनों की सालकिया के बांधाघाट इलाके में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वीडियो कॉल्स पर निजी बातचीत शुरू हुई।


असीम ने कुछ निजी तस्वीरें वीडियो कॉल के दौरान ले ली थी। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर असीम ने प्रसेंजित को फ्लैट पर बुलाया। गुरुवार को भी असीम ने उसी बहाने प्रसेंजित को बुलाया।


प्रसेंजित शराब, कचौरी और सब्जी लेकर फ्लैट पहुंचा। दोनों ने साथ में शराब पी और खाना खाया। इसके बाद शारीरिक संबंध बने, लेकिन फिर गोपनीय तस्वीरों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। क्रोध में आकर प्रसेंजित ने असीम का सिर दीवार पर दे मारा, जिससे भीतरी रक्तस्राव के चलते असीम की मौके पर ही मौत हो गई।


फ्लैट से निकलते समय प्रसेंजित ने असीम की दो सोने की अंगूठियां और मोबाइल फोन भी चुरा लिए। बाद में मोबाइल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने शनिवार को प्रसेंजित को उसके घर से गिरफ्तार किया।


फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खाने के टुकड़े, अधजली सिगरेट और शराब की बोतलें बरामद कीं। पूछताछ में प्रसेंजित ने अपने अपराध कबूल कर लिए। उसने यह भी माना कि उसके कई पुरुष साथी थे और असीम की चुराई गई अंगूठी उसने अपने एक मित्र को तोहफे में दे दी।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, चोरी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है। मामला बेहद संवेदनशील होने के चलते पुलिस सायबर और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल