हावड़ा में वृद्ध की रहस्यमय मौत, फ्लैट से शव बरामद, सोने की अंगूठियां और मोबाइल फोन गायब



 उत्तर हावड़ा, पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी): उत्तर हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत इंदिरा भवन में एक वृद्ध व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान असीम दे के रूप में हुई है, जो इंदिरा भवन की तीसरी मंज़िल पर स्थित अपने फ्लैट में अक्सर अकेले रात बिताया करते थे।



घटना की जानकारी तब मिली जब शनिवार सुबह से उनका मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिवारवालों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले शिवकुमार शर्मा से जाकर देखने को कहा। शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे जब वह असीम बाबू के फ्लैट पर पहुंचे, तो दरवाजा सिर्फ हल्का सा भेड़ा हुआ था। अंदर झांकने पर देखा गया कि असीम बाबू ज़मीन पर पड़े हुए हैं और उनकी मृत्यु हो चुकी है।


घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और गोलाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


परिवार का आरोप है कि यह सिर्फ मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि असीम दे की सोने की चार कीमती अंगूठियां और उनका मोबाइल फोन गायब है। यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को फ्लैट में प्रवेश करते और लगभग दो घंटे बाद बाहर निकलते देखा गया है। उस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

दुसरी और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण सामने आएगा। साथ ही सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और तलाश जारी है। परिवार ने निष्पक्ष और तेज़ जांच की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता