रानीगंज के छात्र कल्याण चट्टोपाध्याय ने नीट में किया टॉप, बने पूरे देश के 'हीरे'



रानीगंज- जिसे कोयलांचल के रूप में जाना जाता है, ने इस बार एक अलग तरह के 'हीरे' की खोज की है हम बात कर रहे हैं कल्याण चट्टोपाध्याय की, जिन्होंने इस वर्ष नीट (मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा) में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल कर रानीगंज और पूरे कोल इंडिया का नाम रोशन किया है.



सोमवार शाम को यह खबर मिलते ही आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, अपने करीबी अभय उपाध्याय के साथ जे के कोलियरी के न्यू माइन्स स्थित कल्याण के घर पहुंचे. उन्होंने कल्याण और उनके माता-पिता को बधाई दी और उनका मुँह मीठा कराया. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कल्याण की यह उपलब्धि न सिर्फ रानीगंज कोयलांचल बल्कि पूरे कोल इंडिया के लिए गर्व का विषय है.उन्होंने बताया कि कल्याण से 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बात करेंगी.




इस मौके पर कल्याण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, ईसीएल कर्मी भैरव चट्टोपाध्याय, माता रिंकू चट्टोपाध्याय, और अपने शिक्षकों को दिया. उन्होंने बताया कि वे रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे. उन्हें यकीन था कि वे अच्छी रैंक लाएंगे, लेकिन पूरे देश में पहला स्थान पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई. उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दी कि वे लगातार और नियमित रूप से मेहनत करें, टेस्ट परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार रखें, और जो भी पढ़ें उसे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ें.



कल्याण ने अपनी आगे की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वे दिल्ली एम्स में पढ़ना चाहते हैं और भविष्य में न्यूरोसर्जन बनना चाहते हैं.

जितेंद्र तिवारी ने कल्याण की उपलब्धि को एक मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि एक मध्यमवर्गीय परिवार का बेटा भी सीमित संसाधनों के बावजूद, कड़ी मेहनत, इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से आसमान को छू सकता है. उन्होंने कल्याण को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. पुत्र की इस महान उपलब्धि पर कल्याण के माता-पिता भी भावुक और भावविभोर दिखाई दिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता