जल आपूर्ति में पक्षपात का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने घेरा पंचायत कार्यालय



रानीगंज - मंगलवार को रानीगंज के आमरासोता ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया. तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में सीपीएम समर्थकों को प्राथमिकता देकर पानी दिया जा रहा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के घरों में पानी नहीं पहुँच रहा. इसी आरोप को लेकर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.


उनका कहना है कि काला झरिया जल परियोजना के तहत पहले बड़े पैमाने पर पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन हाल में परियोजना के विफल होने के बाद पानी की आपूर्ति टैंकरों से की जा रही है. आरोप है कि ये पानी की टैंकर सीपीएम समर्थकों के घरों तक पहुँच रहे हैं, जबकि तृणमूल समर्थकों को नजरअंदाज किया जा रहा है.


इस दौरान तृणमूल कांग्रेस समर्थकों और कुछ स्थानीय निवासियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई,हालांकि, बाद में पंचायत प्रमुख संजय हेम्ब्रम ने स्थिति को संभाला.


पंचायत प्रधान संजय हेम्ब्रम ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार से बड़े टैंकर नहीं मिलने के कारण छोटे टैंकरों से पानी पहुँचाया जा रहा है. पानी की कमी के चलते सभी घरों में पर्याप्त आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है, लेकिन किसी भी परिवार को राजनीतिक आधार पर पानी नहीं रोका गया.उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है, ताकि हर परिवार तक पर्याप्त पानी पहुँच सके.


इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला तृणमूल के संगठनात्मक सचिव जीशु मंडल ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा