बांकुड़ा में गिरा दो मंजिला मिट्टी का घर, बाल-बाल बचे 7 परिवार – अब स्कूल में गुजार रहे दिन



बांकुड़ा: लगातार पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और निम्न दबाव के कारण शनिवार शाम को बांकुड़ा जिले के अगरदा गांव में एक दो मंजिला मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन सात परिवारों के 25 सदस्य बेघर हो गए।



गनीमत रही कि घर गिरने से पहले परिवार के लोग स्थिति को भांप गए और बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल बेघर हुए सभी परिवारों ने पास के एक स्कूल में शरण ली है।

इन परिवारों का आरोप है कि उन्हें सरकारी आवास योजना के तहत अब तक पक्का घर नहीं मिला। वे पुराने मिट्टी के घर में रह रहे थे, जो अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।



तृणमूल कांग्रेस का आरोप:

टीएमसी नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भाजपा के भेदभाव के कारण कई पात्र परिवार सूची में होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं पा सके।



भाजपा का पलटवार:

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार की लापरवाही के कारण वास्तव में जरूरतमंद लोग बंचित हो रहे हैं और योजना का लाभ सही पात्रों तक नहीं पहुंच रहा।


अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि इन बेघर परिवारों को जल्द से जल्द स्थायी आवास मुहैया कराए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल