रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू डंपर की चपेट में आकर 27 वर्षीय युवक की मौत, गर्भवती पत्नी बेसहारा




रानीगंज- रानीगंज में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक रमेश धीवर की मौत हो गई. घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब वह हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से जामुड़िया की एक निजी फैक्ट्री में काम पर जा रहा था,तभी मेजिया से रानीगंज की ओर आ रहे एक भारी भरकम मालवाहक डंपर ने गिर्जा पाड़ा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी.



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर उसके सीने पर चढ़ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना की खबर मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डंपर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया.मृतक रमेश धीवर बांकुडा जिले के मेजिया थाना अंतर्गत तारापुर गांव का निवासी था.


परिवार में मचा कोहराम, गर्भवती पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता का सहारा छिना

जानकारी के मुताबिक, मृतक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है.परिवार में कुल पांच सदस्य हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिजन रानीगंज थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग की.


परिजनों ने उठाए सड़क और यातायात व्यवस्था पर सवाल

मृतक के परिजनों का आरोप है कि रानीगंज के कई हिस्सों की सड़कें अत्यंत जर्जर हालत में हैं. संकरे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही और जगह-जगह गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को बेहद मुश्किल हालात में चलना पड़ता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.इस स्थान की सड़क इतनी खराब अवस्था में है कि वाहन और पैदल यात्री जान जोखिम में डाल कर यहां आवागमन करते है.इसके पहले भी इस स्थान पर कई मौते हो चुकी है.


उन्होंने बताया कि भारी मालवाहक वाहनों के चालकों को नियमों का पालन करना चाहिए, लेकिन हकीकत यह है कि वे बेतरतीब और लापरवाही से वाहन चलाते हैं. गिर्जा पाड़ा इलाके में इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जो प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के लिए एक बड़ा सवाल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल