रानीगंज के स्कूलपाड़ा स्थित शिव स्मृति भवन में विश्व मित्रता दिवस और राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक रक्तदान अभियान-2025 का आयोजन किया गया



 रानीगंज- .यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी और रानीगंज मिशन उड़ान वेलफेयर फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था. रानीगंज के स्कूलपाड़ा स्थित शिव स्मृति भवन में विश्व मित्रता दिवस और राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक रक्तदान अभियान-2025 का आयोजन किया गया



इस पहल में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने रक्तदान को समाज सेवा का सर्वोच्च कार्य बताया. वहीं, रानीगंज के बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा ने इसे मानवता की सच्ची सेवा करार दिया. इस दौरान,एमआईसी दिव्येन्दु भगत,डॉ एस माझी तथा मलय रॉय ने मित्रता दिवस के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे.




प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की सदस्य शेफाली बहन ने बताया कि आज का दिन बहुत खास है क्योंकि यह विश्व मित्रता दिवस है. उन्होंने जानकारी दी कि पूरे देश में उनकी संस्था की लगभग 10,000 इकाइयां सक्रिय हैं और उनका लक्ष्य इस अवसर पर 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह करना है. उन्होंने आगे कहा कि उनकी संस्था हमेशा आध्यात्मिक आधार पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती रही है, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का.



शेफाली बहन ने यह भी बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरे विश्व में काम कर रहा है और इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है. उन्होंने संस्था के 'नशा मुक्त भारत' अभियान का भी जिक्र किया, जो पिछले एक साल से चल रहा है. उन्होंने सभी से नशा मुक्त जीवन जीने की अपील की.


विधायक तापस बनर्जी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकता है, लेकिन अगर उसका आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास नहीं हुआ तो उसका जीवन अधूरा है. उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय यही काम कर रहा है.


इस रक्तदान शिविर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता