पश्चिम बंगाल में बढ़ेंगे 13,816 नए मतदान केंद्र, कुल बूथ संख्या होगी 94,497 , जल्द ही सर्वदलीय बैठक



  कोलकाता (पीबी टीवी ) चुनाव आयोग के नए नियमों के तहत अब एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप पश्चिम बंगाल में 13,816 नए मतदान केंद्र बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे राज्य में कुल बूथों की सांख्य 94,497 होने  जा रही है, जो फिलहाल 80,681।इस बूथ पुनर्गठन के लिए राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं जिला चुनाव अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय इस रिपोर्ट को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भेज चुका है और बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की संभावना है।अब तक एक बूथ पर 1500 वोटर मतदान कर सकते थे। लेकिन कालिगंज विधानसभा उपचुनाव से ही यह सीमा घटाकर 1200 कर दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी यही नियम लागू किया गया था। 2026 में पश्चिम बंगाल सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां भी यही नीति लागू होगी। इस निर्णय का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सहज, सुव्यवस्थित और सुरक्षित करना है । इसके तहत  13,853 नए बूथों की आवश्यकता चिन्हित की गई।  37 बूथों को एकीकृत किया जाएगा। 1,253 बूथों के इन्फ্রাস্ট্রक्चर को नए सिरे से तैयार करने का प्रस्ताव।703 बूथों को स्थानांतरित करने की सिफारिश भी रिपोर्ट में शामिल।इन सभी बदलावों पर अंतिम निर्णय राजनीतिक दलों की राय और जिलाधिकारियों की रिपोर्ट को मिलाकर चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा। उसके बाद आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर राज्य में नए बूथों की सूची घोषित की जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से भेजी गई सूची पर अब राजनीतिक दलों की राय ली जाएगी। बैठक के बाद तैयार की गई संयुक्त रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद ही राज्य के लिए नई बूथ संरचना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर