बांकुड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी और गुम हुए 1025 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए गए, पुख्ता जांच से मिली कामयाबी



 बांकुडा-दुर्गा पूजा के पहले बांकुड़ा जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 1025 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। यह कार्यक्रम बांकुड़ा पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जहां बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी ने स्वयं फोन मालिकों को उनके मोबाइल सौंपे।




विशेष जांच दल ने निभाई अहम भूमिका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे वर्ष भर जिले के अलग-अलग थानों में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की घटनाएं दर्ज की जाती रही हैं। प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए बांकुड़ा जिला पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने लगातार तकनीकी और रणनीतिक जांच कर एक-एक मोबाइल को ट्रैक करने का प्रयास किया।


इसी सतत प्रयास का परिणाम है कि इस बार 1025 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर असली मालिकों को लौटा दिए गए।


फोन पाकर खुशी से झूम उठे लोग

अपने कीमती मोबाइल फोन को वापस पाकर लोग बेहद खुश नजर आए। पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों का भरोसा बढ़ा है और त्योहार से पहले इस तोहफे को लोगों ने एक "सुखद आश्चर्य" बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर