एंप्लॉयमेंट लिंक इंसेंटिव स्कीम पर रानीगंज चैंबर में सेमिनार का आयोजन



रानीगंज- रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में एंप्लॉयमेंट लिंक इंसेंटिव स्कीम पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की नई 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' के बारे में जानकारी देना था.इस योजना के बारे में चैंबर के सदस्यों को विस्तार से बताया गया.



इस सेमिनार में रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड के अधिकारी सुधीर रंजन और एरिक हरमन लकड़ा,इंफोर्समेंट अधिकारी मिथुन बरुआ सहित प्रोविडेंट फंड विभाग के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.



इस अवसर पर, चैंबर के सदस्यों ने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) से संबंधित अपनी विभिन्न शंकाओं और समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा. अधिकारियों ने सदस्यों की सभी शंकाओं का समाधान किया और उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया.


एरिक हरमन लकड़ा ने इस कार्यक्रम को बहुत सफल बताया. उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा मौका था जब प्रोविडेंट फंड से जुड़ी कई शंकाओं का समाधान किया गया


रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि चैंबर के सदस्यों को केंद्र सरकार की नई योजना के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने प्रोविडेंट फंड विभाग के अधिकारियों को भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के लिए रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर