खात्रा में कालाबाज़ारी के विरोध में किसानों का सड़क जाम — रियायती दर पर खाद की मांग



बांकुड़ा- धान की रोपाई शुरू होते ही बांकुड़ा जिला के खात्रा ब्लॉक में रासायनिक खाद की भारी कालाबाज़ारी शुरू हो गई है। इस कालाबाज़ारी को तत्काल बंद करने और किसानों को रियायती दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसानों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।



घटना गुरुवार दोपहर की है, जब खात्रा के देदुआ पुल के पास बांकुड़ा-रानीबांध राज्य सड़क को जाम कर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार हो रही बारिश और इस साल बार-बार बने निम्न दबाव की स्थिति के चलते अमन धान की रोपाई का काम जिले भर में तेजी से शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच खाद की किल्लत और उसकी अवैध बिक्री ने किसानों को संकट में डाल दिया है।



स्थानीय किसानों का आरोप है कि बाजार में रासायनिक खाद की भारी कमी है और जो उपलब्ध है, वह बहुत ऊंची कीमतों पर बेची जा रही है। बार-बार कृषि विभाग को शिकायत करने के बाद विभाग की ओर से किसानों को एक-एक टोकन थमा दिया गया, लेकिन टोकन लेकर खाद की दुकानों पर जाने पर भी खाद नहीं मिल रही है।


किसानों की मांग है कि उन्हें तुरंत और उचित मूल्य पर खाद मुहैया कराई जाए, ताकि वे समय पर धान की रोपाई कर सकें। इसी मांग को लेकर आज सुबह से ही किसानों ने खात्रा के देदुआ मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। इससे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


बाद में खात्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से बातचीत कर उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस की पहल के बाद किसानों ने जाम हटा लिया।


स्थानीय किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही रासायनिक खाद की कालाबाज़ारी पर रोक नहीं लगी और किसानों को रियायती दर पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आंदोलन और भी तेज़ किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद