अपनी ही संतान की हत्या कबूली मां-बाप ने, विवाहेतर संबंध और पारिवारिक कलह बना वजह



बांकुडा-तीन दिन की पूछताछ के बाद आखिरकार अपनी ही संतान की हत्या की बात कबूल कर ली है बाँकुड़ा जिले के एक दंपत्ति ने। पुलिस पूछताछ में उन्होंने माना कि उन्होंने सोती हुई मासूम बच्ची के चेहरे पर तकिया दबाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आज बाँकुड़ा जिला अदालत में पेश किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि पत्नी के विवाहेतर संबंध और पारिवारिक तनाव के चलते ही यह जघन्य हत्या की गई।



घटना बाँकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के बोगा गांव की है। बीते बुधवार रात दिहाड़ी मजदूर प्रशांत बाउरी और उसकी पत्नी मुन्नी बाउरी अपने तीन बच्चों के साथ फर्श पर बिछावन लगाकर सोए थे। गुरुवार सुबह जब दोनों उठे, तो देखा कि दो बच्चे तो सो रहे हैं, लेकिन डेढ़ साल की बेटी गायब है। जब यह बात पूरे गांव में फैल गई, तब पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।



गुरुवार सुबह से शनिवार शाम तक लगभग ढाई दिन तक पूरे गांव और उसके आसपास करीब ढाई किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस की नजर माता-पिता के बयानों में असंगतियों पर पड़ी, जिससे उन पर शक गहराने लगा। आखिरकार शनिवार दोपहर को दोनों पुलिस पूछताछ में टूट गए और पूरे हत्याकांड की बात स्वीकार कर ली।


इसके बाद पुलिस ने दंपत्ति के बताए अनुसार उनके घर से करीब 700 मीटर दूर एक झाड़ीदार इलाके में तलाशी लेकर कुछ हड्डियाँ बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ये हड्डियाँ उसी मासूम बच्ची की हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में यह सामने आया है कि मुन्नी बाउरी के विवाहेतर संबंधों को लेकर पति प्रशांत बाउरी को लंबे समय से शक था, जिससे उनके दांपत्य जीवन में लगातार तनाव बना हुआ था। पिछले करीब चार वर्षों से दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था। लेकिन डेढ़ साल पहले जब मुन्नी गर्भवती हुई, तो शक और गहरा हो गया। प्रशांत ने गर्भपात की कोशिश भी की थी, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद ही उन्होंने उस नवजात बच्ची को मारने की योजना बनाई।


बुधवार रात जब पत्नी सो गई, तो नशे की हालत में प्रशांत ने मासूम बच्ची के मुंह पर तकिया दबाकर उसे मार डाला। इसी दौरान पत्नी की नींद खुल गई। फिर सुबह के वक्त प्रशांत बच्ची की लाश को घर से लगभग 700 मीटर दूर एक तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक आया। घर लौटकर उसने बच्ची के लापता होने की झूठी कहानी गढ़ी, जिसमें पत्नी मुन्नी ने भी उसका साथ दिया।


पुलिस ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर घटना की पुनर्रचना (रिकंस्ट्रक्शन) कराई जाएगी और हत्या के पीछे की असली वजह का भी पता लगाने की कोशिश जारी है। वहीं, दंपत्ति के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और वे हत्या के आरोपों को नकार रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा