अंडाल थाने का बी.जे.पी ने किया घेराव, अवैध कोयला-बालू तस्करी रोकने की मांग।






अंडाल:बुधवार को भाजपा की पांडेश्वर मंडल-2 कमेटी के बैनर तले अंडाल थाना का घेराव किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवैध कोयला और बालू तस्करी पर रोक लगाने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित अत्याचार को बंद करने की मांग को लेकर अंडाल थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद, भाजपा के जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य और पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने के सामने डटे रहे। प्रदर्शन के बाद, भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंडाल थाने में एक ज्ञापन सौंपा और अवैध बालू एवं कोयला तस्करी पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे भविष्य में और भी बड़े आंदोलन करेंगे।इस मौके पर पांडेश्वर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अवैध बालू और कोयला तस्करी को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पांडेश्वर और अंडाल थाना क्षेत्र के विस्तृत इलाकों में बड़े पैमाने पर बालू और कोयला तस्करी हो रही है। यह सब प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है, तो वे अवैध कोयला और बालू तस्करी रोकने के लिए थाना घेराव करके दिखाएं। हम जनहित के इन मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे।इस दौरान जिला सभापति दिप्तानू भट्टचार्य,पाण्डेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी,पाण्डेश्वर मंडल 2 अध्यक्ष वेणुधर मंडल,माहा सचिव विकाश बाध्यकार उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल