शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को ठगने के आरोप में बीएसएफ कांस्टेबल गिरफ्तार





  कोलकाता (पीबी टीवी ) शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को ठगने के आरोप में बीएसएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है । उस पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है।

उसने वेबसाइट पर नाम बदलकर महिलाओं से संपर्क किया। कभी शादी का झांसा दिया तो कभी ज़मीन और कार खरीदने का लालच देकर उनसे लाखों रुपये ठगे। आरोप है कि उसने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद निशाद अली है। वह पेशे से बीएसएफ कांस्टेबल है और बजबज में रहता है। आरोपी न्यूटाउन के सपुजी इलाके में लंबे समय से इस तरह ठगी कर रहा था।कई महिलाओं ने टेक्नोसिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जाँच की और आखिरकार आरोपी बीएसएफ कांस्टेबल को न्यूटाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 12 साल की नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। उसे आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता