हैलमेट नहीं पहनने वालों को बच्चों ने दिए फूल और चॉकलेट – बांकुड़ा में अनोखे अंदाज़ में सड़क सुरक्षा का संदेश


बांकुडा, 8 जुलाई:-सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बांकुडा ट्रैफिक विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को और प्रभावशाली बनाने के लिए स्कूली बच्चों को भी इससे जोड़ा गया. बांकुडा गर्ल्स प्राइमरी स्कूल की छात्राओं ने अनूठे तरीके से लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया.


छात्राओं ने सड़क पर उन दोपहिया वाहन चालकों को फूल और चॉकलेट भेंट किए, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को ट्रैफिक नियमों से संबंधित पर्चे (लीफलेट) भी वितरित किए, जिनमें हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई थीं.


छात्राओं का कहना था कि हेलमेट न पहनने की वजह से दुर्घटना के समय गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है. इस तरह का अभियान चलाकर वे समाज को जागरूक करने में योगदान देने पर गर्व महसूस कर रही थीं.



बांकुडा गर्ल्स प्राइमरी स्कूल की प्रधान शिक्षिका, श्रीमती अनुभा दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "ट्रैफिक नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है. दुर्भाग्यवश बहुत से लोग इन नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं. आज हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक विभाग के आह्वान पर इस अभियान में भाग लिया और समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया."


बांकुडा ट्रैफिक विभाग की यह पहल न केवल प्रभावशाली रही, बल्कि बच्चों को भी सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई. उम्मीद की जा रही है कि इस अभियान से लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर