काली पहाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, इलाके में तनाव



रानीगंज- शुक्रवार दोपहर आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है और स्थानीय लोगों ने काली पहाड़ी मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है.



मृतकों की पहचान और हादसे का विवरण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान कैसर उर्फ बब्बन(35) और मिराज(30) के रूप में हुई है. ये दोनों युवक रानीगंज के 35 नंबर वार्ड के निवासी थे; कैसर बंबा कॉलोनी में रहते थे, जबकि मिराज अलीनगर के रहने वाले थे.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर रानीगंज से आसनसोल की और जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.



लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश

इस घटना से इलाके के लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश है.स्थानीय निवासियों का कहना है कि काली पहाड़ी इलाके में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी इसी काली पहाड़ी मोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में डामरा के एक युवक की मौत हो गई थी, और आज फिर दो युवक हादसे का शिकार हुए.


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से काली पहाड़ी मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है.उनका कहना है कि यहां चारों तरफ से गाड़ियां आती हैं, लेकिन न तो कोई स्पीड ब्रेकर है और न ही ट्रैफिक व्यवस्था सही तरीके से नियंत्रित की जाती है. उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है.


यह घटना काली पहाड़ी मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर करती है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल