शिवम् धातु उद्योग पर आसनसोल नगर निगम का छापा: अवैध निर्माण पर कार्रवाई, विवादों में घिरा जुर्माना



जामुड़िया- शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम की टीम ने जामुड़िया इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवम् धातु उद्योग कारखाने में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. हालांकि, टीम को कारखाने के अंदर प्रवेश करने से पहले करीब एक घंटे तक बाधाओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लंबी बहस के बाद ही वे अंदर जा सके.

नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, आसनसोल नगर निगम किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में यह देखा गया है कि कारखाने अपनी स्वीकृत सीमा से अधिक निर्माण कर रहे हैं या ऐसे निर्माण कर रहे हैं जो श्रमिकों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. रबी उल इस्लाम ने बताया कि पिछले दो वर्षों से ऐसे कारखाना मालिकों को लगातार नोटिस दिए जा रहे थे और यह भी कहा गया था कि जुर्माना अदा करने पर उनके निर्माण को नियमित किया जा सकता है, लेकिन जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो नगर निगम ने अब यह अभियान शुरू किया है.


उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई में पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के साथ नगर निगम की टीम ने कारखाने में कुछ अवैध निर्माण पाया. शुरू में प्रवेश में बाधा डालने के बाद, आखिरकार कारखाना प्रबंधन और श्रमिकों को अपनी गलती का एहसास हुआ और टीम अंदर प्रवेश कर पाई. रबी उल इस्लाम ने जोर दिया कि नगर निगम किसी भी कारखाना मालिक को परेशानी नहीं देना चाहता और राज्य सरकार की तरह आसनसोल नगर निगम भी इस क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ावा देना चाहता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थापित उद्योगों को नगर निगम के नियमों का पालन करना होगा.


कारखाने पर जुर्माना लगाया गया है और आज कारखाना प्रबंधन द्वारा एक राशि जमा की गई है, हालांकि रबी उल इस्लाम ने जमा की गई सटीक राशि का खुलासा नहीं किया. उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल नगर निगम किसी भी निर्माण को तोड़ना नहीं चाहता, लेकिन कारखाना मालिकों को नगर निगम के नियमों के अनुसार ही काम करना होगा 


पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने उठाए सवाल, डिप्टी मेयर ने किया बचाव

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है.आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने इस कार्रवाई पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिन कारखाना मालिकों पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है, उनसे मात्र 20 लाख रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 100 करोड़ रुपये का एक महीने का ब्याज ही 10 लाख रुपये होता है, और पिछले दो-तीन वर्षों का ब्याज करीब 3 करोड़ रुपये होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को एक पैसे की राहत नहीं दी जाती, जबकि बड़े कारखाना मालिकों को इस तरह की छूट दी जा रही है. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल की जनता बेवकूफ नहीं है और वह सब देख रही है और सही समय पर इसका जवाब देगी.


वहीं, डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने इन आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित जरूर कर रहा है, लेकिन यह भी जरूरी है कि उद्योग कानून का पालन करें. उन्होंने बताया कि जो उद्योग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.डिप्टी मेयर वसीमउल हक ने कहा कि नगर निगम लोगों को समय देने के पक्ष में है और इसी कारण थोड़ी देरी हो रही है. उन्होंने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आज की तारीख में बंगाल और आसनसोल में भाजपा शून्य हो चुकी है, लेकिन फिर भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में लोकतंत्र होने के कारण उन्हें बोलने का मौका मिल रहा है, जबकि अन्य राज्यों में विपक्ष को यह मौका भी नहीं मिलता.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता