बांकुड़ा में रहस्यमयी तरीके से डेढ़ साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप



बांकुड़ा:-बांकुड़ा सदर थाना अंतर्गत सानबांधा ग्राम पंचायत के बोगा गांव में गुरुवार तड़के एक 1 साल 4 महीने की बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने की घटना से इलाके में भारी सनसनी फैल गई. यह बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। सुबह उठते ही माता-पिता ने देखा कि बच्ची बिस्तर से गायब है.



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बोगा गांव के रहने वाले प्रशांत बाउरी, जो पेशे से दिन मजदूर हैं, अपनी पत्नी मणि बाउरी और तीन बच्चों—एक 9 साल का बेटा, एक 6 साल की बेटी और एक डेढ़ साल की सबसे छोटी बच्ची के साथ एक छोटे से मकान में रहते हैं। रोज़ की तरह बुधवार रात को वे सभी एक साथ सो रहे थे। गुरुवार तड़के करीब चार बजे जब वे उठे तो देखा कि उनकी सबसे छोटी बेटी कहीं नहीं है.



बच्ची की अचानक ग़ायब হয়ে जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई.बड़ी संख्या में गांववाले उनके घर पहुंच गए. सूचना पाकर बांकुड़ा सदर थाना के आईसी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.



बच्ची के पिता प्रशांत बाउरी और मां मणि बाउरी का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण उन्होंने घर का दरवाज़ा खुला ही रखा था.रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह उठते ही बच्ची गायब मिली. इस घटना से दोनों माता-पिता मानसिक रूप से टूट चुके हैं और किसी भी कीमत पर अपनी बच्ची को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं.


इस रहस्यमय घटना से पूरे गांव में भय और बेचैनी का माहौल है. ग्रामीणों का एक वर्ग आशंका जता रहा है कि यह बच्चा चोरी का मामला हो सकता है.


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बच्ची की तलाश जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान