घायल तृणमूल कार्यकर्ता की हुई मौत, पुराने विवाद को लेकर कई गयी थी पिटाई






 कोलकाता (पीबी टीवी ) 21 जुलाई को, बदमाशों ने एक पुराने विवाद को लेकर पतित पाल (43) नामक एक तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई कर दी थी, बाद में, पतित पाल को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का आरोप भाजपा पर है।

पता चला है कि रेजिनगर थाना क्षेत्र के अंदुलबेरिया पंचायत क्षेत्र के तृणमूल कार्यकर्ता पतित पाल का पिछले पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसको लेकर प्रतीत पाल ने रेजिनगर थाने में कई लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें सागर नामक एक आरोपी को सरकारी नौकरी नहीं दी गई क्योंकि उसका नाम पुलिस रजिस्टर में था। आरोप है कि बदला लेने के लिए पतित पाल को अकेला पाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। पतित पाल के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को बरहामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता