मिट्टी का घर गिरने से बुज़ुर्ग की मौत, पत्नी घायल – बड़जोड़ा में दर्दनाक हादसा



बांकुडा-बड़जोड़ा के हाट आशुरिया गांव में लगातार बारिश के बीच एक मिट्टी का घर ढहने से एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक का नाम 61 वर्षीय साधन बाउरी बताया गया है। यह दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ।




स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई पुराने मिट्टी के मकान खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी तरह का एक कच्चा मकान था साधन बाउरी का, जिसमें वे उस दिन आराम करने गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, खेत में काम करने के बाद वे घर लौटे और बोरियों पर लेटकर मिट्टी के बने कमरे में विश्राम करने लगे। उनके साथ उसी कमरे में उनकी पत्नी सारथी बाउरी भी मौजूद थीं।


मृतक की बहू कचि बाउरी ने बताया, “हमने उन्हें पक्के दीवार वाले कमरे में बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। अचानक तेज बारिश के बीच एक जोरदार आवाज हुई। बाहर आकर देखा कि मिट्टी का कमरा गिर गया है। शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। गांव के लोग दौड़े आए। माँ (सारथी बाउरी) को तो किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन बाबा (साधन बाउरी) दिखाई नहीं दे रहे थे।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल