दक्षिण 24 परगना (पीबी टीवी ) : दक्षिण 24 परगना जिले डायमंड हार्बर पुलिस जिले ने एक बड़ी कार्रवाई में दो अलग-अलग लूट की घटनाओं से जुड़े तीन कुख्यात अपराधियों को उड़ीसा के कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी कई महीनों की सघन निगरानी और तकनीकी जांच के बाद संभव हुई।पिछले फरवरी महीने में उस्ती थाना अंतर्गत शंकरपुर बस स्टैंड के पास एक राष्ट्रीयकृत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना हुई थी। इस घटना की जांच में जुटी थी उस्ती थाना की पुलिस और डायमंड हार्बर पुलिस जिले की स्पेशल टीम। इस घटना के कुछ महीने बाद ढोलाहाट थाना क्षेत्र में भी एक बैंक लूट की वारदात सामने आई। और फिर सोनारपुर की एक ज्वेलरी दुकान में भी लूट हुई।
इन सभी घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ होने का संदेह था।लुटेरे लगातार अपने लोकेशन और मोबाइल सिम बदलते रहते थे, जिससे पुलिस को उन तक पहुँचना काफी मुश्किल हो रहा था। लेकिन डायमंड हार्बर पुलिस की लगातार निगरानी और मोबाइल टावर ट्रैकिंग के ज़रिए उड़ीसा के कोरापुट जिले से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के मुजाहिद मोल्ला (निवासी - मंदिर बाजार थाना क्षेत्र) , मोहम्मद हबीब (निवासी - बजबज थाना क्षेत्र) और रहान मंडल (निवासी - बसंती थाना क्षेत्र) हैं। पूछताछ के बाद संग्रामपुर इलाके से लगभग 1 किलो से अधिक सोने के गहने बरामद किए गए हैं, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 40-50 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा दो बैंक लूट की घटनाओं से संबंधित 60,000 नकद रूपये भी बरामद हुआ हैडायमंड हार्बर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार दे ने बताया कि, “फरवरी में हुई उस्ती बैंक लूट की जांच करते हुए आरोपियों को ट्रैक कर दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी इलाके में पहले से ही कुख्यात अपराधी के रूप में जाने जाते हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।”उन्होंने यह भी बताया कि, "आरोपियों ने लूट की घटनाओं को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया था और पुलिस से बचने के लिए कई तकनीकी उपाय अपनाए थे। लेकिन हमारी टीम की सूझबूझ और कड़ी मेहनत के कारण वे पुलिस के जाल से बच नहीं सके।”फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन घटनाओं में और कौन-कौन शामिल था।डायमंड हार्बर पुलिस की यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता।



0 टिप्पणियाँ