रानीगंज में 77वें चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश




रानीगंज- रानीगंज में 77वां चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकॉउंटेटस की रानीगंज शाखा द्वारा रोबिन सेन स्टेडियम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संगठन की चेयरपर्सन जिगना विनय मेहता ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के गठन के 77 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित किया गया है.आज 20 छायेदार पौधे लगाए गए हैं.




श्रीमती मेहता ने बताया कि लगाए गए पौधों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यक्ति को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, जो इन पौधों की नियमित रूप से देखभाल करेगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ ऐसे पौधे लगाए गए हैं जो भविष्य में बड़े वृक्षों में परिवर्तित होकर लोगों को छाया और फल प्रदान कर सकें.


चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन की रानीगंज शाखा केवल पेशेवर गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है. श्रीमती मेहता ने बताया कि संगठन नियमित रूप से रक्तदान शिविर और पौधारोपण रोपण तथा जनहितैषी कार्य करता रहता है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल