तृणमूल कांग्रेस की रैली में उमड़ी भीड़, 21 जुलाई की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान



तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष सिंटु भुंईया के नेतृत्व में 21 जुलाई में कोलकाता के धर्मतला में टीएमसी की जनसभा को सफल बनाने का आवाहन करते हुए आज आसनसोल के हटन रोड इलाके में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के बाद एक जनसभा भी की गई।


नेताओं की उपस्थित

इस अवसर पर मंत्री मलय घटक, जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप भालोठिया के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


मलय घटक का बयान

मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी धर्म, जाति या भाषा के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। यही वजह है कि आज आसनसोल और दुर्गापुर बर्दवान में टीएमसी के दो ऐसे सांसद हैं जो हिंदी भाषी हैं। आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, जिन्हें हम बिहारी बाबू के नाम से जानते हैं, और दुर्गापुर वर्धमान से कीर्ति आजाद, जो 1983 में विश्व कप क्रिकेट विजेता टीम के सदस्य थे और उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।


हरे राम सिंह का बयान

जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिले में 40% हिंदी भाषी लोग हैं। अगर 40% हिंदी भाषी लोग एकजुट होकर मतदान करते हैं, तो इस जिले से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने लोगों से 21 जुलाई की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।


जनसभा को सफल बनाने का आह्वान

सभा में उपस्थित नेताओं ने लोगों से 21 जुलाई की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जनसभा राज्य के विकास और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल