जामुड़िया पुलिस ने NH-19 चांदा में गांजा तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा, ओडिशा से हो रही थी गांजे की सप्लाई




जामुड़िया- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर फल और सब्जी की आड़ में ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजे को जब्त किया है. यह कार्रवाई जामुड़िया थाना पुलिस और डिटेक्टिव विभाग के एक विशेष अभियान का हिस्सा थी.

 सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जामुड़िया स्थित NH-19 पर श्रीपुर आउटपोस्ट के चंदा सर्विस रोड पर एक वाहन का पीछा किया.वाहन से फल और सब्जी की टोकरियों के नीचे छुपाकर गांजा ले जाया जा रहा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और उसमें से गांजा बरामद कर लिया.


फिलहाल जब्त किए गए गांजे की मात्रा की जांच की जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि यह काफी बड़ी खेप है.प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गांजा ओडिशा से पश्चिम बर्धमान के रास्ते विभिन्न हिस्सों में ले जाया जा रहा था.


पुलिस ने इस मामले में वाहन के चालक और एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार किए गए तस्करों में से एक की पहचान बर्नपुर जे निवासी जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा उसे ओडिशा से कालेया नायक द्वारा उपलब्ध कराया गया था.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्कर फलों और सब्जियों की आड़ में गांजे की तस्करी की योजना बना रहे थे, लेकिन गुप्त सूचना और पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनकी यह योजना धरी की धरी रह गई. पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से तस्करी की इस कोशिश को बीच रास्ते में ही विफल कर दिया गया. गांजा जब्त करने की आगे की प्रक्रिया जारी है और पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल