भाजपा के चार विधायकों को बंगाल विधानसभा के मौजूद सत्र से किया गया निलंबित, सदन के बाहर जमकर कर रहे हैं प्रदर्शन





 कोलकाता (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों दीपक बर्मन, शंकर घोष, अग्निमित्रा पॉल और मनोज ओरांव को विधानसभा के मौजूदा सत्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने चार भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित करने का फैसला सुनाया। दरअसल, सदन में पहले की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने पर चल रही चर्चा के दौरान विधायकों ने विरोध किया और नारे लगाए थे। इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर मोर्चा खोल दिया। भाजपा विधायकों ने निलंबन के विरोध में राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने महिला एवं बाल आयोग की तरह राज्य पुरुष आयोग के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी मारपीट और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए राज्य पुरुष आयोग के गठन की मांग की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर