पूर्व मिदनापुर (पीबी टीवी ) जिले के महिषादल में घर के अंदर पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक घटना मानसिक अवसाद के कारण हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व मिदनापुर के महिषादल में घर के अंदर पति-पत्नी का शव बरामद किया गया। घटना गुरुवार शाम महिषादल थाना अंतर्गत रमणी मोहन मैती ग्राम पंचायत के कौकुंडु गांव में हुई। मृतक की शिनाख्त मोहनलाल हाजरा (70) और लक्ष्मी हाजरा (65) के रूप में की गयी है. दोनों घर में रहते थे। दोपहर से पड़ोसियों को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में जब वे घर गए तो देखा कि पत्नी लक्ष्मी हाजरा का शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था जबकि पति मोहनलाल हाजरा का शव घर में लटक रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना महिषादल थाने को दी। पुलिस ने शव बरामद कर घर को सील कर दिया। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि मोहनलाल ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ