बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत, एक घायल





 पूर्व बर्दवान (पीबी टीवी ) - पूर्व बर्दवान जिले के कालना अनुमंडल में बिजली गिरने की  रविवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। तीनों शवों को को पोस्टमार्टम के लिए कालना अनुमंडल अस्पताल लाया गया है। पता चला है कि निमाई रॉय और उनके पोते मंगलदीप संतरा जो नादनघाट थाना अंतर्गत बड़ा करैल इलाके में खेती के लिए खेत में गए थे। उस समय  बिजली  गिरने से दोनों घायल हो गए और मंगलदीप संतरा की कालना अस्पताल लाने के बाद मौत हो गई। दूसरी ओर, मोंटेेश्वर थाना अंतर्गत मराईपिरी इलाके में, हरगोबिंद विश्वास नामक एक व्यक्ति खेत में अपनी गायों को चराने के लिए ले जाते समय बिजली की चपेट में आने से मारा गया। मोंटेेश्वर के खदरा इलाके में जमीन साफ करने का काम करते समय हराधन दास नामक एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तीन अलग-अलग जगहों पर तीन मौतें हुईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर