रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महिला शाखा द्वारा ट्रेड शो का आयोजन

ट्रेड शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी


रानीगंज- रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा के सहयोग से 12 और 13 जून को रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में द ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में शुक्रवार को रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां चैंबर के अध्यक्ष रोहित खेतान ने पत्रकारों को संबोधित किया.


रोहित खेतान ने बताया कि इस ट्रेड शो का मुख्य उद्देश्य रानीगंज और आसपास के क्षेत्र की महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने द्वारा निर्मित उत्पादों और सामग्रियों को सीधे लोगों तक पहुंचा सकें. उन्होंने जोर देकर कहा कि रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा से महिलाओं को आगे लाने और उनकी प्रतिभा को समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रयासरत रहा है. यह ट्रेड शो इसी सोच का परिणाम है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.


इस आयोजन में महिला उद्यमियों को बेहद कम कीमत पर एक हॉल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें लगभग 35 महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल लगा सकेंगी.इसके अतिरिक्त, 12 और 13 जून को तीन महिला डॉक्टर भी उपस्थित रहेंगी, जो महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगी.


रोहित खेतान ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम में कोई भी महिला हिस्सा ले सकती है, चाहे वह चैंबर की सदस्य हो या न हो.उन्होंने सभी महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और चैंबर परिसर में आने का आग्रह किया. जो महिलाएं इस ट्रेड शो में हिस्सा लेना चाहती हैं, वे रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा की चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला और सलाहकार अरुण भरतीया से संपर्क कर सकती हैं.


रूबी गढ़वाला एवं वाणी खैतान ने बताया कि यह ट्रेड शो न केवल महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा