पश्चिम बंगाल में सामने आयी गरीबी की सबसे दर्दनाक तस्वीर, भूख से बिलखते बच्चे को मजबूरी में माँ ने फेंका नदी में





 जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी) रविवार को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के मयनागुड़ी ब्लॉक के तीस्ता पुल के पास मिरिचबाड़ी क्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। आर्थिक तंगी और भूख से तड़पते अपने डेढ़ साल के बेटे को एक मां ने तीस्ता नदी में फेंकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सीमा बाउली नाम की महिला के पास दो छोटे बच्चे हैं तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा। पति बिपुल बाउली पेशे से ठेके पर काम करने वाला बढ़ई हैं। कई दिनों से काम न मिलने के कारण घर में खाने तक के लाले पड़ गए थे। बच्चों को दूध पिलाने तक के पैसे नहीं थे। भूख से रो रहे बच्चे की चीखें सुनकर मानसिक रूप से टूट चुकी मां ने नदी किनारे जाकर बेटे को नदी में फेंकने की कोशिश की।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब महिला ऐसा कर रही थी, तभी वहां मौजूद दो किशोरियाँ और एक महिला ने उसे देख लिया और तुरंत शिशु को नदी से बाहर निकाल लिया। उनकी आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुँच गए और मां को रोका गया।स्थानीय निवासी प्रफुल्ल विश्वास ने बताया, “ऐसी घटना पहली बार देखी गई। यह गरीबी की सबसे दर्दनाक तस्वीर है।”हालांकि, महिला सीमा बाउली ने बाद में दावा किया कि उसने अपने बेटे को नदी में नहीं फेंका। मयनागुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात