नाबालिग से दुष्कर्म: टोटो चालक गिरफ्तार


बांकुड़ा-बांकुड़ा ज़िले के सोनामुखी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टोटो चालक सप्तर्षि नाग उर्फ पिंटू नाग को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना रविवार दोपहर घटी, जब 10 वर्षीय पीड़िता चिप्स खरीदने दुकान पर गई थी। आरोप है कि टोटो चालक पिंटू नाग उसे जबरन एक स्थानीय तालाब के किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में घर लौटने पर नाबालिग ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई।




इसके बाद, पीड़िता के परिवार ने आरोपी के घर पर धावा बोलकर उसे पकड़ लिया और सोनामुखी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंटू नाग को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।


आज, आरोपी को बिष्णुपुर उपजिला न्यायालय में पेश किया गया। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता