रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित



रानीगंज- रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा 8वें शैक्षणिक पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया.इस गरिमामयी अवसर पर नगर के कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षाविद् उपस्थित रहे.


कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के चेयरमैन अनुप सराफ द्वारा मंचासीन अतिथियों को आमंत्रित करने के साथ हुआ.इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया.


एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम को सचिव रवि सोमानी, मुख्य सलाहकार प्रदीप गोयल, और अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया.इस दौरान एसकेएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संदीप कुमार सिन्हा, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, सौरव सिन्हा, विकास क्याल, महेश मोदी, सिद्धार्थ सिन्हा, और एसकेएस पब्लिक स्कूल की मनोविज्ञान शिक्षिका सूर्यदीपा दत्ता ने छात्रों को प्रेरणादायक वक्तव्य देकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिए.


इसके बाद, मेधावी छात्रों को शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किए गए.विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी मंच पर आकर अपने अनुभवों को साझा किया. रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.


इस अवसर पर अंचल के पत्रकारों को भी स्वागत किया गया. कार्यक्रम का समापन सलील सिंहा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. संजय खेतान ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की और सभी उपस्थित लोगों को आपसी मेल-मिलाप (फेलोशिप) के लिए आमंत्रित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल