बख्तारनगर में युवक की पिटाई के बाद इलाज के दौरान हुई मौत ,ग्राम में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात



रानीगंज- रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बख्तारनगर इलाके में 27 वर्षीय अमित बाउरी की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया. अमित ने ग्राम के एक व्यक्ति के शवदाह के दौरान टिप्पणी करने के बाद विवाद हुई थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे लोहे की रॉड से पीटा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया है, लेकिन रविवार को तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।


घटनाक्रम

यह दुखद घटना गुरुवार दोपहर की है, जब रानीगंज के बख्तारनगर के महंत कुली निवासी अमित बाउरी (27) के श्राद्ध समारोह में शामिल होने के लिए रानीगंज के बख्तारनगर स्थित सोंटन बाउरी के घर गए थे.स्थानीय लोगों के अनुसार, वहीं उनका अपने पड़ोसी कमल बाउरी से विवाद हो गया. विवाद तब शुरू हुआ जब अमित ने कमल से कथित तौर पर पूछा कि जब अंतिम संस्कार का समय नहीं आया पर भोज का समय कैसे आ गया.



इस मामूली विवाद के बाद, कमल बाउरी ने अपने चचेरे भाइयों, जगन्नाथ बाउरी के बेटों परिमल बाउरी और बिमल बाउरी को इसकी जानकारी दी. आरोप है कि इसके बाद परिमल और बिमल ने हनुमान मंदिर में सो रहे अमित बाउरी पर हमला कर दिया और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जब अमित बाउरी की पत्नी को इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई.



गंभीर रूप से घायल अमित बाउरी को पहले रानीगंज थाने ले जाया गया, जहाँ थाना प्रभारी ने उसे इलाज के लिए आलू गोड़िया स्तिथ रानीगंज ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने को कहा. डॉक्टरों ने वहां उसका इलाज किया और दवा दी. गुरुवार रात को अमित बाउरी को घर ले जाया गया, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसे रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई, और शनिवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।

अमित बाउरी की मौत की खबर मिलते ही उसके पड़ोसी और रिश्तेदार गुस्से में भड़क उठे.शनिवार रात में जब इलाके के लोगों और मृतक के परिजनों ने कथित हमलावरों के परिजनों पर हमला किया, तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस झड़प में दो पुलिस अधिकारी और एक दरोगा भी मामूली रूप से घायल हो गए.



शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक रानीगंज के बख्तारनगर इलाके में इस घटना को लेकर भारी तनाव बना रहा. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल, कॉम्बैट फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है.


रविवार को घटना की खबर मिलते ही बाउरी समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से इस घटना में शामिल मुख्य दोषियों को तुरंत ढूंढकर गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस ने इस घटना में शामिल परिमल बाउरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, और रात में तनाव के दौरान दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.


अमित बाउरी की बहन ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके भाई की शादी हो चुकी थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.


फिलहाल, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में पुलिस की विशेष टीम तैनात कर दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली