कुनुस्तोरिया औद्योगिक क्षेत्र में ₹5 करोड़ की लागत से सड़क और जल निकासी परियोजना का शिलान्यास



जामुड़िया- आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) द्वारा जामुड़िया विधानसभा स्थित कुनस्तोरिया औद्योगिक क्षेत्र में एक नई सड़क, निकासी नाला और कलवर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस महत्वपूर्ण परियोजना पर ₹4 करोड़ 90 लाख 15 हजार 804 रुपये की लागत आएगी. इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों में काफी खुशी है, क्योंकि इससे यातायात सुगम होगा और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा.



शिलान्यास समारोह और उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

शिलान्यास समारोह के दौरान आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, तपसी ग्राम पंचायत प्रधान वीणापानी बाउरी, जिला परिषद कर्माध्यक्ष जगन्नाथ सेठ,मंगलम जेनरल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय बाजोरिया, एलआरवी कारखाना के निदेशक विजय कुमार तोदी, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, उद्योगपति पवन केजरीवाल, शंभू अग्रवाल, संतोष टांटिया, श्रवण कनोडिया, शरद कनोडिया सहित कई अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे.


समारोह की शुरुआत आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता, जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर हुई.


शिलान्यास के मौके पर कुनस्तोरिया औद्योगिक इलाके में स्थित एलआरवी प्लांट में बरसात के मौसम को देखते हुए अतिथियों द्वारा मजदूरों को छाते वितरित किए गए.


इस अवसर पर विधायक हरे राम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हर सुविधा देने का प्रयास कर रही है. उन्होंने उद्योगपतियों से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का भी आग्रह किया.श्री सिंह ने जोर दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों दोनों का सहयोग आवश्यक है.


अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता ने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और काम की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सभी विकास कार्यों को गति प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.दत्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि कुनस्तोरिया में सड़क, नाली और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के निर्माण से उद्योगपति उत्साहित होंगे और क्षेत्र में और अधिक निवेश आएगा, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि जल निकासी की समस्या भी दूर होगी. उन्होंने कहा कि अड्डा इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम कर रहा है.


रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक सड़क का निर्माण नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी.


उद्योगपति संजय बाजोरिया ने कहा कि यह परियोजना कुनस्तोरिया औद्योगिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय उद्योगपतियों व निवासियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा