कालीगंज के मोलंडी गांव में बम विस्फोट में नाबालिग लड़की की मौत मामले में 24 के खिलाफ एफआईआर , चार गिरफ्तार





नदिया  / पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी ) :  नदिया के कालीगंज के मोलंडी गांव में बम विस्फोट में नाबालिग लड़की की मौत के मामले में मृत नाबालिग लड़की के परिवार द्वारा कालीगंज मीरा आउटपोस्ट में 24 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया  और कल रात तक कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों के नाम अदार शेख अनवर शेख मनवर शेख और कालू शेख हैं.  चारों को आज कृष्णानगर जिला न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. गौरतलब है  तृणमूल शीर्ष नेतृत्व पहले ही कह चुका है कि नाबालिग लड़की की मौत के मामले में किसी तरह की रहम नहीं की जा सकती. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है.उन्होंने कहा  दोषियों को, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, गिरफ्तार किया जाना चाहिए,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल