कोलकाता लॉ कॉलेज के कैंपस में छात्रा से सामूहिकदुष्कर्मं, एक आरोपी टीएमसी नेता, वारदात में 2 स्टूडेंट्स भी शामिल, तीनों गिरफ्तार




 कोलकाता (पीबी टीवी) कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 25 जून की रात कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों में एक पूर्व छात्र/स्टाफ और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर ऐंगल से जांच की जा रही है.भूलना नहीं चाहिए कि एक साल पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पूरे देश में इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से कोलकाता के एक और शिक्षण संस्थान से दरिंदगी का नया मामला सामने आया है।

 पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कोलकाता के एक कॉलेज के अंदर छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार हुआ है। इस मामले में एक पूर्व छात्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के अलीपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने की उम्मीद है। पुलिस आगे की जांच के लिए आरोपियों की रिमांड मांगेगी। अधिकारियों ने बताया कि, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में तीन लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया, "आरोपियों में से एक ने 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच शारीरिक रूप से बलात्कार किया।" कोलकाता के सीएनएमसी में पीड़िता की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई। पुलिस ने बताया कि गवाहों से पूछताछ की गई है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि कथित अपराध के दृश्य को लंबित फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता