विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे का उड़ाया मजाक, कहा-रानी माँ की पहाड़ घूमने आ रही हैं




सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया )| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिनों के लिए उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है. आज इसी कड़ी में सिलीगुड़ी शहर पहुंचेंगी. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे का मजाक उड़ाया है.

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी डुआर्स के बानरहाट में एक पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बागडोगरा पहुंच गए हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस तरह पहाड़ की माताएं-बहनें कहती हैं कि '' आप पहाड़ धूमने आये हैा'', उसी तरह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहाड़ों में बदलते मौसम का आनंद लेने आयी हैं। 

उन्होंने ने कहा कि राज्य भर में एक के बाद एक हो रहे विस्फोटों पर किसी का ध्यान नहीं है। जिहादी राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर छिपे हुए हैं। यह केवल इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि सीमा पर विभिन्न स्थानों पर कंटीले तार की बाड़ नहीं है. चूंकि राज्य में तृणमूल की सरकार है, इसलिए वे पीएफआई और सिमी जैसे संगठनों को संरक्षण देते हैं। इन संगठनों के लोगों ने परेड में हिस्सा लिया , संभव है कि सिमी के किसी सदस्य को राज्यसभा में भेजा। तृणमूल कांग्रेस के राज में सब संभव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल