बांकुड़ा में दर्दनाक बाइक दुर्घटना: दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल




बांकुड़ा-बांकुड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के ढेंगाम बाराटोला इलाके में बीती रात एक हृदयविदारक बाइक दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रॉबिन सोरेन और फकीर सोरेन के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक लक्ष्मीकांत मंडी है। तीनों युवकों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीनों युवक कल देर रात रायपुर थाना अंतर्गत कदमा गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर सोनागरा की ओर जा रहे थे। ढेंगाम बाराटोला के समीप पहुंचने पर बाइक चला रहे युवक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रॉबिन सोरेन और फकीर सोरेन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायल लक्ष्मीकांत मंडी को सबसे पहले रायपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


पुलिस ने घटनास्थल से दोनों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल