आसनसोल नगर निगम बांग्ला एकेडमी के पहले अध्यक्ष, पूर्व प्रोफेसर रामदुलाल बोस को रानीगंज में भावभीनी श्रद्धांजलि



रानीगंज: आसनसोल नगर निगम के बांग्ला एकेडमी के पहले अध्यक्ष, टीडीबी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और इस क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय रामदुलाल बोस की स्मृति में कल रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया. 22 अप्रैल को उनका देहांत हो गया था.



इस शोक सभा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत रामदुलाल बोस को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान, डॉ. गौतम घटक, प्रोफेसर मनोज चक्रवर्ती, बलराम राय, रविंद्र सिंह सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.



सभी ने स्वर्गीय रामदुलाल बोस के जीवन और उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन रानीगंज क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

रानीगंज के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान ने स्वर्गीय रामदुलाल बोस के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि जब वह स्वयं टीडीबी कॉलेज में पढ़ते थे, तब रामदुलाल बोस उसी कॉलेज के अन्य विभाग में प्रोफेसर थे. उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में रानीगंज सिटीजंस फोरम का गठन स्वर्गीय रामदुलाल बोस के नेतृत्व में ही हुआ था, जिसने बाद में रानीगंज सिटीजंस फोरम का रूप ले लिया. श्री खेतान ने जोर देकर कहा कि रानीगंज सिटीजंस फोरम रानीगंज की सबसे बड़ी नागरिक संस्था है, क्योंकि रानीगंज का प्रत्येक निवासी इसका सदस्य है और स्वर्गीय रामदुलाल बोस इसके मुख्य कर्ताधर्ता थे.



रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने भी स्वर्गीय डॉ. रामदुलाल बोस को याद करते हुए कहा कि उनके जैसी प्रतिभा और विद्वता बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है. उन्होंने इस शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे जहां भी रहे, उन्होंने अपने आसपास के लोगों पर एक गहरी छाप छोड़ी. श्री बनर्जी ने कहा कि जीवन के अंतिम वर्षों में भी वे समाज के लिए कुछ करना चाहते थे और इसीलिए वे लगातार रानीगंज सिटीजंस फोरम को और अधिक सक्रिय बनाकर रानीगंज की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने की बात करते थे, जिसके लिए वे स्वयं भी अथक प्रयास करते थे.


स्मरण सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय डॉ रामदुलाल बोस के साहित्यिक योगदान, शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात