बांकुड़ा में चलती मारुति वैन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक



 बांकुड़ा- बांकुड़ा जिले के सिमलापाल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। यह घटना सिमलापाल से पंचमुरा जाने वाली संपर्क सड़क पर बदगेरिया इलाके के क्रिस्टापुर साल जंगल के पास हुई।



जानकारी के अनुसार, यह सीएनजी सिलेंडर से चलने वाली मारुति वैन दूध लेकर सिमलापाल से पंचमुरा की ओर जा रही थी। तभी चालक को गैस की गंध महसूस हुई। आशंका होने पर जैसे ही उसने वाहन रोककर गैस सिलेंडर की जांच करने की कोशिश की, अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया।


सड़क के बीचों-बीच जलती हुई वैन को देखकर दोनों तरफ से आ रहे राहगीर और अन्य वाहन चालक भयभीत होकर रुक गए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सिमलापाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।


गनीमत रही कि वाहन में कोई अन्य यात्री सवार नहीं था, क्योंकि यह दूध परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। चालक भी सतर्कता दिखाते हुए समय रहते वाहन से उतर गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। आग लगने के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार