भारतीय आसमान में दिखा बांग्लादेशी ड्रोन , इलाके में दहशत, एक्शन में पुलिस और बीएसएफ




 उत्तर 24 परगना  (पीबी टीवी ) : पश्चिम बंगाल के उत्तर  24 परगना  जिले के बशीरहाट के हसनाबाद में भारत-बांग्लादेश सीमा के कांटाखाल   इलाके में बांग्लादेशी ड्रोन देखे जाने से इलाके में दहशत व्याप्त है। खबर मिलते  ही पुलिस और बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचकर घटना की जाँच शुरू कर दी।  स्थानीय लोगों का दावा है कि कल रात कई युवक कटाखाल पुल पर बैठे थे। उस समय एक ड्रोन बांग्लादेश से उड़कर सीमा पार कर भारत के कांटाखाल इलाके में आ गया था। युवाओं ने तुरंत इस तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। उनका दावा है कि इसके बाद दो और ड्रोन बांग्लादेश की दिशा से भारत में उड़े और सीमा क्षेत्र का चक्कर लगाकर वापस चले गए।

हसनाबाद पुलिस थाने को सूचना दी गई। हसनाबाद और हिंगलगंज थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही स्थानीय बीएसएफ कैंप से बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और बीएसएफ दोनों ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात