बस हड़ताल को लेकर लालबाजार में आपात बैठक आज , तीन दिवसीय बस हड़ताल पर अड़े बस मालिक




 कोलकाता (पीबी टीवी ) : बस हड़ताल को लेकर आज  लालबाजार में  आपात बैठक बुलाई गयी है। बैठक में बस मालिक संगठन के पदाधिकारी और कोलकाता पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है तीन दिवसीय बस हड़ताल कल, गुरुवार से शुरू हो रही है। हड़ताल को लेकर परिवहन विभाग के साथ बैठक के बाद भी कोई समाधान  नहीं निकला। इसके बाद से विभिन्न बस मालिक संगठन तीन दिवसीय लगातार बस हड़ताल पर अड़े हुए हैं। शिकायत मुख्यतः पुलिस के खिलाफ है। सड़कों पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं. इससे पहले ट्रक मालिकों के संगठन ने भी यही शिकायत की थी। इसके साथ ही कनेक्शन ऐप को लेकर भी शिकायतें आ रही हैं। ट्रक मालिक संघ ने बस मालिकों की हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है।

कोलकाता, विधाननगर और हावड़ा कमिश्नरी के पुलिस अधिकारियों ने कल परिवहन विभाग में बस मालिकों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में भाग लिया, पर कोई समाधान नहीं निकला। यही कारण है अब  लालबाजार हड़ताल का अंतिम समय में समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल