ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर और पंजाब में आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त, रानीगंज में जश्न का माहौल



रानीगंज: मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने एक साहसिक पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद पर करारा प्रहार किया. सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए, जिससे ये ठिकाने पूरी तरह से नष्ट हो गए.


जैसे ही रानीगंज में इस खबर की जानकारी फैली, आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए जमकर जश्न मनाया. रानीगंज स्टेडियम में रानीगंज एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लहराया और देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए भारत के वीर जवानों की बहादुरी को नमन किया 


वहीं, मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्य सुबह की सैर के बाद एकत्रित हुए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया.उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले भारत के वीर सैनिकों को सलाम किया.इस बारे में बात करते हुए ग्रुप के एक वरिष्ठ सदस्य, के. पी. सिंह, बेहद भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि उनका भी एक पुत्र सेना में कार्यरत है. उन्होंने कहा कि सैनिकों की यह वीरता हर देशवासी को गर्व करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है. उन्होंने आगे कहा, "हम सब मिलकर अपने वीर सैनिकों के इस जज्बे को सलाम करते हैं."


डॉक्टर मनोज कुमार ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत है. आज भारतीय सेना द्वारा दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है, जिससे उन्हें भी अपने भाई पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है.


इस बीच, स्थानीय हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देश की सुरक्षा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की.इस अवसर पर मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा.


भारतीय सेना की इस सफल कार्रवाई ने पूरे देश में उत्साह और गर्व का संचार कर दिया है, और रानीगंज के लोगों ने भी अपनी देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान को खुलकर व्यक्त किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा