कोलकाता (पीबी टीवी ) नाम छुपाकर शादी करने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अपने ही पति के विरुद्ध मानव अधिकार आयोग से गुहार लगाई है. युवक ने छद्म नाम का इस्तेमाल कर रोमियो बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसका सबकुछ लूट लिया है ।उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट अनुमंडल के मिनाखा थाने के धुत्तुरदाहा ग्राम पंचायत के खारीबाड़ी गांव की रहने वाली 29 वर्षीय फजीला बीबी 2017 में हारो के एक क्लिनिक में डॉक्टर के पास गई थी। वहां उसकी मुलाकात बारासात अनुमंडल के शासन थाने के शासन ग्राम पंचायत के चोलपुर गांव निवासी जुल हसन मल्लिक से हुई। जुल हसन मल्लिक का असली नाम फिरोज मल्लिक है।
जुल हसन जिसका असली नाम फिरोज मल्लिक है, ने महिला को अपने छद्म नाम का इस्तेमाल कर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। युवती की शादी 2 फरवरी 2018 को हुई। फिर उसने ठगी के विभिन्न तरीके यानी लोन, कैश और कई अन्य तरीके से रुपये ऐंठना शुरू किया। महिला ने से विभिन्न चरणों में करीब 14 लाख रुपये लूट लिए। इसके अलावा महिला के पास से करीब 2 लाख रुपये के सोने के जेवरात थे, वे भी ले लिया। विरोध करने पर फिरोज महिला के साथ मारपीट करता था। यहां तक कि उसके पेट में लात भी मारता था और गर्भपात के लिए मजबूर करता था। युवक ने कई बार महिला को जान से मारने की कोशिश भी की। महिला ने न्याय की उम्मीद में शासन थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर शासन थाने ने मामला दर्ज कर घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह भी कहा कि युवक कई लड़कियों के साथ संबंध में है और उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसे ऐंठने के लिए उन्हें ब्लैकमेल करता रहा है। वह अलग अलग नामों से लड़कियों और महिलाओं को ठगता है, इसका मतलब यह है कि अब तक युवक कई लड़कियों को ठग चुका है, इसलिए महिला फाजिला बीबी ने युवक को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही महिला ने हरवा स्थित मानवाधिकार संगठन के कार्यालय में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन मोल्ला ने कहा कि यह बेहद घिनौना कृत्य है और इसकी कड़ी निंदा की जाती है। मानवाधिकार कार्यकर्ता ने प्रशासन से न्याय की मांग भी की।


0 टिप्पणियाँ