ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न: रानीगंज नागरिक मंच द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

फोटो-रानीगंज नागरिक मंच द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा


रानीगंज-रानीगंज नागरिक मंच की तरफ से शुक्रवार रानीगंज के एनएसबी रोड के श्री श्याम मंदिर के सामने से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों को धन्यवाद देने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए निकाली गई थी.


इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी नेता राहुल सिन्हा, विधायक अग्निमित्रा पाल, रानीगंज भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष शमशेर सिंह, डॉ बिजन मुखर्जी, दिनेश सोनी, रवि केसरी और रानीगंज के तमाम नागरिक उपस्थित थे.श्री श्याम मंदिर से निकलकर यह तिरंगा यात्रा रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए नेताजी स्टैचू तक पहुंची.


इस अवसर पर राहुल सिन्हा ने कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों ने जिस तरह से धर्म पूछ कर 26 पर्यटकों की हत्या की थी, भारत द्वारा इसका करारा जवाब दिया गया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादी ठिकानों को बर्बाद किया .


उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान को एक सबक सिखाया गया है और पाकिस्तान को अभी समझ में आ गया है कि अब अगर उसने भारत के खिलाफ कोई साजिश रची तो उसे बहुत बुरा नतीजा भुगतना पड़ेगा .


भारत के विभिन्न इलाकों से पाकिस्तान जासूस पकड़े जाने के मुद्दे पर राहुल सिन्हा ने कहा कि आज भारत के विभिन्न इलाकों से पाकिस्तान जासूस पकड़े जा रहे हैं, उन इलाकों में उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में जो प्रशासन है वह इन पाकिस्तानी जासूसों और आतंकवादियों के लिए एक शरण स्थली बन चुकी है.


उन्होंने कहा कि जब भारत सरकार ने कहा था कि पूरे भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को चिन्हित करके उन्हें पाकिस्तान भेजना होगा, तब पूरे देश के विभिन्न राज्यों के सरकारों द्वारा सहयोग किया गया, लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार ने इसमें सहयोग नहीं किया। यह साफ जाहिर होता है कि दहशतगर्द पश्चिम बंगाल में कितने महफूज हैं.


उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह नया भारत है जो आतंकवादियों को चुन चुन कर खत्म करेगा.आज की यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों और भारत सरकार को धन्यवाद कहने के लिए निकाली गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल